टीकमगढ़: तपस्या परिहार ने टीकमगढ़ कलेक्टर का प्रभार संभाला, अधिकारियों से की मुलाकात
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छतरपुर तपस्या परिहार ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय टीकमगढ़ पहुंचकर टीकमगढ़ कलेक्टर का प्रभार ग्रहण किया। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह, एसडीएम जतारा संजय कुमार दुबे, डिप्टी कलेक्टर एसके तोमर एवं अन्य अधिकारियों ने प्रभारी कलेक्टर से मुलाकात की।