कुटुंबा: कुटुंबा के स्कूलों का आकांक्षी जिला कार्यक्रम के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी ने किया औचक निरीक्षण
आकांक्षी जिला कार्यक्रम के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी मनोज कुमार गांगेय (IRTS) ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय एवं मध्य विद्यालय कुटुंबा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं अन्य संसाधनों की जानकारी ली और उनकी उपयोगिता का जायजा लिया।