औरंगाबाद जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अंबा थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिले के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल 25 हजार रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधी छोटन सिंह उर्फ छोटन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह माली थाना क्षेत्र के नरचाही गांव निवासी प्रदीप सिंह का पुत्र है।