Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

एडमिट कार्ड को लेकर मगध पैरामेडिकल कॉलेज के बाहर छात्रों का हंगामा, पैसे की मांग और धमकी के गंभीर आरोप, VIDEO आया सामने गया शहर के मगध पैरामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड नहीं मिलने को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कार्यालय परिसर के बाहर केंदुई में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं देर शाम तक डटे रहे और कॉलेज प्रबंधन पर एडमिट कार्ड रोकने, पैसे की मांग करने तथा धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कॉलेज का मुख्य गेट बंद था, जबकि दूर-दराज़ से आए छात्र-छात्राएं बाहर खड़े होकर एडमिट कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ छात्र यह आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं कि एडमिट कार्ड देने के बदले पैसे मांगे जा रहे हैं। वीडियो में कॉलेज के संचालक राजेश पांडे पर छात्रों को धमकाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा सिर पर है, लेकिन अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिलने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने और सभी छात्रों को तत्काल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मामले में कॉलेज निदेशक राजेश पांडे से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर नेटवर्क से बाहर मिला, जिससे उनसे बात नहीं हो सकी। हालांकि या वायरल वीडियो की पुष्टि किया दस्तक नहीं करती है। #GayaNews #गयाजी #लेटेस्ट #gaya #gayadastak #latestnewsgaya #गया_हो #CollegeStudents

एडमिट कार्ड को लेकर मगध पैरामेडिकल कॉलेज के बाहर छात्रों का हंगामा, पैसे की मांग और धमकी के गंभीर आरोप, VIDEO आया सामने गया शहर के मगध पैरामेडिकल एंड नर्सिंग इंस्टीट्यूट में परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड नहीं मिलने को लेकर छात्रों ने जमकर हंगामा किया। कार्यालय परिसर के बाहर केंदुई में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं देर शाम तक डटे रहे और कॉलेज प्रबंधन पर एडमिट कार्ड रोकने, पैसे की मांग करने तथा धमकाने जैसे गंभीर आरोप लगाए। बताया जा रहा है कि शाम करीब 7:30 बजे कॉलेज का मुख्य गेट बंद था, जबकि दूर-दराज़ से आए छात्र-छात्राएं बाहर खड़े होकर एडमिट कार्ड मिलने का इंतजार कर रहे थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ छात्र यह आरोप लगाते सुनाई दे रहे हैं कि एडमिट कार्ड देने के बदले पैसे मांगे जा रहे हैं। वीडियो में कॉलेज के संचालक राजेश पांडे पर छात्रों को धमकाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए गए हैं। छात्रों का कहना है कि परीक्षा सिर पर है, लेकिन अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिलने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने और सभी छात्रों को तत्काल एडमिट कार्ड उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मामले में कॉलेज निदेशक राजेश पांडे से उनका पक्ष जानने के लिए संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल नंबर नेटवर्क से बाहर मिला, जिससे उनसे बात नहीं हो सकी। हालांकि या वायरल वीडियो की पुष्टि किया दस्तक नहीं करती है। #GayaNews #गयाजी #लेटेस्ट #gaya #gayadastak #latestnewsgaya #गया_हो #CollegeStudents - Gaya Town CD Block News