गुलाबगंज: भारतीय किसान संघ के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का समापन, जिले की प्रत्येक तहसील से कार्यकर्ता और पदाधिकारी हुए शामिल
भारतीय किसान संघ का 15 अगस्त को शाम से प्रारंभ हुआ प्रशिक्षण वर्ग रविवार शाम 5 बजे संपन्न हुआ इस दौरान विदिशा जिले के गंजबासौदा गुलाबगंज सिरोंज शमशाबाद नटेरन ग्यारसपुर विदिशा तहसील के अध्यक्ष अन्य पदाधिकारी इसमें शामिल रहे यहां आगामी कार्य योजना के बारे में चर्चा करने के साथ संगठन को मजबूत करने उसे आगे बढ़ाने के बारे में भी चर्चा की गई।