एत्मादपुर: बरहन का मुख्य रास्ता बना तालाब, रेलवे पुल निर्माण से रुकी निकासी, ग्रामीण परेशान
#jansamasya
Etmadpur, Agra | Feb 5, 2026 एत्मादपुर तहसील के ग्राम बरहन में मुख्य रास्ता जलभराव से तालाब बन गया है।नालियों का गंदा पानी दुकानों तक पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना है कि रेलवे पुल निर्माण से निकासी बंद हो गई,जबकि पहले नाला निकालने का वादा था। ग्रामीणों ने इंजीनियर बुलाकर अस्थायी समाधान कराया और भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास की पहल की सराहना की,फिलहाल ग्रामीणों के लिए ये समस्या बनी हुई है।