हमीरपुर: कुरारा थाना क्षेत्र के बिंदपुरी गांव में बेतवा नदी में डूब गए किशोर की खोजबीन के लिए चार गोताखोर टीम लगाई।
कुरारा थाना क्षेत्र के बिंदपुरी गांव में बेतवा नदी में डूब गए किशोर की खोजबीन के लिए चार गोताखोर की टीम लगाई गई है।तथा महाजाल की मदद से सुबह से जल धारा में पुलिस के साथ खोजबीन की जा रही है।अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। क्षेत्र के बिंदपुरी गांव में उरई निवासी किशोर धीरेंद्र 16 वर्ष बेतवा नदी में स्नान करते समय डूब गया था। वह कक्षा 9 का छात्र था।