सदर: टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के अनशन को नेहा वोरा का समर्थन, बोलीं- छात्रों की आवाज दबाने के लिए निलंबन और मुकदमों का सहारा
Sadar, Allahabad | Sep 9, 2026
टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों के क्रमिक/आमरण अनशन को समर्थन देने छात्र नेत्री नेहा वोरा धरना स्थल पहुंचीं अनशनकारियों से मुलाकात कर उन्होंने आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई और युवाओं की मांगों को जायज ठहराते हुए शासन-प्रशासन के रवैये पर तीखा प्रहार किया। धरना स्थल पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नेहा ने कहा कि आज प्रदेश में शिक्षा और रोजगार दोनों गंभीर संकट है