चित्तौड़गढ़: सावा की ढाणी में नरेगा कार्य में अनियमित की मांग को लेकर जिला कलेक्टर को सौपा ज्ञापन
नरेगा में अनियमितता की जांच की मांग की है। शहर के निकट स्थित सामरी पंचायत के गांव सावा की ढाणी के नरेगा में कार्य करने वाली महिलाओं ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर गांव में मनरेगा कार्य में चल रही अनियमितता की जांच कर उचित कार्यवाही की मांग की है। दिए ज्ञापन में सावा की ढाणी में चल रहे नरेगा में कार्यरत महिलाओं ने बताया मेट द्वारा गलत कार्य किया जा रहा है।