चित्तौड़गढ़: न्यायालय परिसर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक का हुआ आयोजन
राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु बैठक आयोजित की गई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पशुपालन विभाग एवं महिला अधिकारिता विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश महेन्द्र सिंह सिसोदिया ने आवश्यक दिशा निर्देश दिए।