चित्तौड़गढ़: बागुण्ड चौराहे पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे गंभीर रूप से हुए घायल
जिले के मंगलवाड़ थाना क्षेत्र के चित्तौडग़ढ़ उदयपुर हाईवे पर स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मांगी बाई व रतन लाल निवासी नंगावली मोटरसाइकिल से बागुण्ड जा रहे थे। इसी दौरान बागुण्ड चौराहे पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो से उनकी मोटरसाइकिल भिड़ंत हो गई।