गढ़मुक्तेश्वर: गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के NH 9 के किनारे गन्ने के खेत में एक युवक बेहोशी हालत में मिला, चिकित्सकों ने मृत घोषित किया
हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 9 के किनारे गन्ने के खेत में गजरौला निवासी एक युवक बेहोशी की हालत में मिला। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गढ़ पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर पर रविवार को मुकदमा दर्ज हुआ।