गढ़मुक्तेश्वर: थाना सिंभावली पुलिस ने गांव धनपुरा के मंदिर में हुई चोरी का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना सिंभावली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव धनपुरा के मंदिर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए गांव खनोदा निवासी सनी को धनपूरा कट के पास से गिरफ्तार किया है।जिसके कब्जे से मंदिर की मूर्तियां व अन्य सामान बरामद हुआ है।