गढ़मुक्तेश्वर: गांव हैदरपुर में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने 15 हजार नकदी और लाखों रुपए के आभूषण किए चोरी
जनपद हापुड़ में थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र गांव हैदरपुर में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है अलमारी में रखें 15 हजार और लाखों रुपए की कीमत के सोने चांदी के आभूषण चुराकर चोर फरार हो गए हैं सूचना पाने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है पुलिस का कहना है जल्द घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।