गढ़मुक्तेश्वर: थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी के मामले में फरार नामजद अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से नकदी और सामान बरामद
हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चोरी की घटना में फरार चल रहे कस्बा व थाना बहादुरगढ़ निवासी सतीश को सेहल चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से नकदी,चोरी का सामान व चोरी करने के उपकरण बरामद हुए हैं।