गढ़मुक्तेश्वर: गांव बड़्ढा नहर पुल के पास से पुलिस ने मंदिरों में चोरी करने वाले 3 चोरों को किया गिरफ्तार; 1 घंटा, 3 कलश व 1 तमंचा बरामद
जनपद हापुड़ में थाना सिंभावली पुलिस ने अपराध की रोकथाम व चोरों की गिरफ्तारी हेतु चलाई जा रहे अभियान के अंतर्गत गांव बड़्ढा नहर पुल के पास से मंदिरों में चोरी करने वाले तीन चोर को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से पीली धातु के तीन कलश, एक घंटा, एक 315 बोर का तमंचा और एक घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।