🚨 कोटा की तरफ आ रहे सोयाबीन से भरे ट्रक में लगी आग, आगे का हिस्सा और टायर जले!
कोटा। सोयाबीन से भरा एक ट्रक कोटा की ओर आ रहा था, तभी ट्रक के अगले हिस्से में अचानक आग लग गई। आग से ट्रक की आगे की बॉडी और टायर जल गए। राहत की बात यह रही कि ड्राइवर और खलासी सुरक्षित हैं। ट्रक में भरी सोयाबीन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
मौके पर आग बुझाने के लिए सीएफसीएल की गाड़ी को भी बुलाया गया। आग लगने के कारणों की जानकारी सामने आना बाकी है।
✍️ जर्नलिस्ट मंगल सिंह हाडा
#Kota #KotaNews #BreakingNews #TruckFire #RajasthanNews #MangalSinghHada
Ladpura, Kota | Oct 17, 2026