पटियाली: पटियाली पुलिस ने उस्मानपुर मार्ग से जुआ खेलते चार आरोपियों को दबोचा, ₹3700 व ताश की गड्डी बरामद
पटियाली थाना पुलिस ने जुआ-सट्टे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रेस नोट के अनुसार, 7 सितंबर की रात उस्मानपुर रोड के पास खाली खेत में जुआ खेलते अंकित उर्फ पंछू, उमेश, अशोक सिंह और सुनील को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से 3700 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की।