गरोठ: गरोठ में आंधी और बारिश से मौसम सुहाना, तापमान में 3 डिग्री की गिरावट
सोमवार दोपहर बाद गरोठ क्षेत्र में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूलभरी आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट तक हुई वर्षा से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। तापमान में लगभग 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई और पारा 38 डिग्री से घटकर 35 डिग्री पर पहुंच गया।