पोड़ैयाहाट: गोड्डा: प्रशासन के रवैये से नाराज़ पत्रकारों ने बैठक कर आंदोलन की चेतावनी दी
प्रशासन के मनमाने रवैये से गोड्डा के पत्रकार खफा हो गए हैं। रविवार को अग्रसेन भवन में बैठक कर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है। बैठक में शामिल पत्रकारों ने कहा कि जिला प्रशासन के तौर तरीकों से खबरों की पारदर्शिता समाप्त हो रही है। साथ ही संवाद हीनता की भी स्थिति उत्पन्न होती जा रही है जो व्यवस्था के लिए सही नहीं है।