पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत शिविर आयोजित
कराहल, विजयपुर में स्वास्थ्य जांच परीक्षण
-----
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर, कराहल पर विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये गये।
सीएमएचओ डॉ दिलीप सिकरवार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कराहल में डॉ. डॉ. श्वेता गर्ग ने 40 गर्भवती महिलाओं की जांच की, जिनमें 18 हाई रिस्क चिन्हित की गईं। गर्भवती 30 महिलाओं को प्रथम, 08 को द्वितीय तथा 2 महिलाओं को तृतीय फॉलोअप प्रदान करते हुए चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बडौदा में डॉ. रेखा जैन द्वारा 26 गर्भवती महिलाओं की जाँच की गई जिसमे 6 हाई रिस्क चिनिह्त की गई। गर्भवती 16 महिलाओं को प्रथम, 07 को द्वितीय तथा 03 महिलाओं को तृतीय फॉलोअप प्रदान करते हुए चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।
इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर में डॉ. स्वेपना ने 12 गर्भवती महिलाओं की जांच की। जांच के दौरान 04 हाई रिस्क चिन्हित की गईं तथा उन्हें फॉलोअप प्रदान किया गया। 4 महिलाओं को अल्ट्रा साउंड के लिए चिनिह्त किया गया।
अभियान के तहत आयोजित शिविरों में एनीमिया, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं यूरिन जांच सहित आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। साथ ही गर्भावस्था की दूसरी एवं तीसरी तिमाही की महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन-फोलिक एसिड एवं कैल्शियम के नियमित सेवन तथा समय पर प्रसव पूर्व जांच कराने संबंधी चिकित्सकीय सलाह दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिलीप सिंह सिकरवार ने बताया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाली महिलाओं का विवरण पीसीटीएस पोर्टल पर दर्ज कर आशा कार्यकर्ता एवं एएनएम के माध्यम से प्रसव तक नियमित फॉलोअप सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित करते हुए जननी सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा 104 एवं 108 एम्बुलेंस जैसी शासकीय सुविधाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur