चौरीचौरा: किसानों की पंचायत में उठीं जनसमस्याएं, डीएम को भेजा गया ज्ञापन
तहसील परिसर में गुरुवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की ओर से पंचायत आयोजित की गई। इसमें किसानों और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को उठाते हुए उनके समाधान की मांग की गई। पंचायत के बाद संगठन के पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी चौरीचौरा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।