जनपद जालौन के उरई में यूपी रोडवेज़ के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (ARM) के बिगड़े बोल, वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल। जानकारी के मुताबिक ARM पर पुलिस भर्ती परीक्षा देने आए अभ्यर्थियों के साथ सार्वजिनक तौर पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप। परीक्षार्थियों के साथ बस टिकट को लेकर हुई कुछ कहा सुनी, जिसके बाद ARM अभद्र टिप्पणी करते नज़र आए। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर किया सोशल मीडिया पर वायरल। पूरा मामला जनपद जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत रोड़वेज कोंच बस स्टैंड का बताया जा रहा है।
नोट- उरई दर्शन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है लेकिन वायरल हो रहे वीडियो पर प्रश्न चिन्ह जरूर लग गए हैं और आम जनता निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है।
Orai, Jalaun | Jun 9, 2026