Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
image
image
image
image

आटा में बनेगा प्रकृति, आस्था और आजीविका का नया केंद्र, तालाबों के कायाकल्प की तैयारी उरई (जालौन)। जल संरक्षण, पर्यावरण और ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ग्राम पंचायत आटा में शिव शक्ति मंदिर के पास तालाबों के विकास की बड़ी योजना बनाई गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। योजना की मुख्य बातें: - शिव शक्ति मंदिर के पास स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। - तालाब के चारों ओर आकर्षक पाथवे, बैठने की व्यवस्था और हरित विकास किया जाएगा। - मंदिर के पीछे जिला पंचायत की करीब 4 एकड़ भूमि पर नया तालाब खोदा जाएगा। - पूरे क्षेत्र में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर इसे प्राकृतिक एवं हरित परिसर बनाया जाएगा। - आरईएस (ग्रामीण अभियंत्रण सेवा) को परियोजना का विस्तृत प्राक्कलन जल्द तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा जिलाधिकारी ने बताया कि नए तालाब में वैज्ञानिक तरीके से मत्स्य पालन कराया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के साथ स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद के तालाबों को भविष्य में जल संरक्षण, पर्यावरण, जैव विविधता और ग्रामीण पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि परियोजना पूरी होने के बाद आटा क्षेत्र में सुंदर प्राकृतिक और धार्मिक वातावरण विकसित होगा, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्र की नई पहचान बनेगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और तकनीकी टीम भी मौजूद रही।

Orai, Jalaun | Jun 26, 2026

MORE NEWS

जिला महिला अस्पताल में हाईटेंशन तार टूटकर 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर गिरा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला

जनपद जालौन के उरई स्थित जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम की केबिन पर गिर गया। तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। अस्पताल कर्मियों ने तत्काल अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अस्पताल परिसर में स्थित 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम की केबिन पर आ गिरा। तार में करंट होने के कारण धमाके के साथ तेज चिंगारियां निकलीं और शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी। ये देखते ही वहां मौजूद मरीज, तीमारदार और कर्मचारी घबरा गए। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल कर्मियों ने तत्काल अस्पताल में मौजूद अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझानी शुरू कर दी। उनकी तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे आग अस्पताल की अन्य इमारतों तक नहीं फैल सकी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर क्षतिग्रस्त हाईटेंशन लाइन का निरीक्षण शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी संबंधित उच्चाधिकारियों को दी।

राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि घटना के बाद कुछ समय तक अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही विद्युत लाइन की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों आदि की भी पड़ताल की जा रही है।

जिला महिला अस्पताल में हाईटेंशन तार टूटकर 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम पर गिरा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला जनपद जालौन के उरई स्थित जिला महिला अस्पताल में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम की केबिन पर गिर गया। तेज धमाके के साथ शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। अस्पताल कर्मियों ने तत्काल अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शुक्रवार को अचानक हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर अस्पताल परिसर में स्थित 108 एंबुलेंस कंट्रोल रूम की केबिन पर आ गिरा। तार में करंट होने के कारण धमाके के साथ तेज चिंगारियां निकलीं और शॉर्ट सर्किट के बाद आग भड़क उठी। ये देखते ही वहां मौजूद मरीज, तीमारदार और कर्मचारी घबरा गए। लोग सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल कर्मियों ने तत्काल अस्पताल में मौजूद अग्निशामक यंत्रों का इस्तेमाल कर आग बुझानी शुरू कर दी। उनकी तत्परता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया, जिससे आग अस्पताल की अन्य इमारतों तक नहीं फैल सकी। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर क्षतिग्रस्त हाईटेंशन लाइन का निरीक्षण शुरू किया। अस्पताल प्रशासन ने भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी संबंधित उच्चाधिकारियों को दी। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हालांकि घटना के बाद कुछ समय तक अस्पताल परिसर में दहशत का माहौल बना रहा। प्रशासन ने घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही विद्युत लाइन की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा मानकों आदि की भी पड़ताल की जा रही है।

Orai, Jalaun | Jun 26, 2026

अयोध्या धाम भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है। हमने पहले ही कहा था कि एसआईटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि जो मैंने कहा था...दूध का दूध और पानी का पानी हम करके रहेंगे —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

अयोध्या धाम भारत की सनातन आस्था का प्रतीक है। हमने पहले ही कहा था कि एसआईटी का गठन किया गया है। रिपोर्ट आते ही कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। मैं आश्वस्त करता हूं कि जो मैंने कहा था...दूध का दूध और पानी का पानी हम करके रहेंगे —मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Orai, Jalaun | Jun 26, 2026

उरई में इमाम हुसैन की याद में रक्तदान शिविर, 50 युवाओं ने किया रक्तदान

उरई (जालौन)। मोहल्ला तिलक नगर स्थित पीरों वाली मस्जिद के बरकाती मैदान में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा "पैगाम-ए-शहीद-ए-आज़म" कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में डॉ. सिद्दीकी अपनी पूरी मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहे। इमाम हुसैन की याद में एकत्रित किया गया रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए समर्पित किया गया।

एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अल्हाज मुहम्मद शारिक बेग बरकाती ने कहा कि इमाम हुसैन ने कर्बला से पूरी इंसानियत को यह संदेश दिया कि सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अत्याचार के सामने कभी सिर नहीं झुकाना चाहिए, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना तथा हमेशा भलाई और हक के रास्ते पर चलना ही इमाम हुसैन का पैगाम है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए गुलामाने हुसैन ने उनकी याद में रक्तदान किया।

इस अवसर पर सैय्यद इस्राफील, अब्दुल वहाब, अब्दुल, वासिक बेग बरकाती, तालिब बेग, वामिक बेग, रईस अहमद, मकसूद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

उरई में इमाम हुसैन की याद में रक्तदान शिविर, 50 युवाओं ने किया रक्तदान उरई (जालौन)। मोहल्ला तिलक नगर स्थित पीरों वाली मस्जिद के बरकाती मैदान में मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा "पैगाम-ए-शहीद-ए-आज़म" कार्यक्रम के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 50 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदान शिविर में डॉ. सिद्दीकी अपनी पूरी मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहे। इमाम हुसैन की याद में एकत्रित किया गया रक्त थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों की सहायता के लिए समर्पित किया गया। एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी अल्हाज मुहम्मद शारिक बेग बरकाती ने कहा कि इमाम हुसैन ने कर्बला से पूरी इंसानियत को यह संदेश दिया कि सत्य और न्याय के मार्ग पर अडिग रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि अत्याचार के सामने कभी सिर नहीं झुकाना चाहिए, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना तथा हमेशा भलाई और हक के रास्ते पर चलना ही इमाम हुसैन का पैगाम है। इसी संदेश को आगे बढ़ाते हुए गुलामाने हुसैन ने उनकी याद में रक्तदान किया। इस अवसर पर सैय्यद इस्राफील, अब्दुल वहाब, अब्दुल, वासिक बेग बरकाती, तालिब बेग, वामिक बेग, रईस अहमद, मकसूद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Orai, Jalaun | Jun 26, 2026