छोटे व्यापारियों के साथ कांग्रेस ने बांटी दीपावली की खुशियां, 400 मिठाई पैकेट वितरित
मंदसौर। दीपावली के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले छोटे व्यापारियों के बीच मिठाई वितरित कर त्योहार की खुशियां साझा कीं। महाराणा प्रताप चौराहे से बस स्टैंड तक चलाए गए अभियान में करीब 80 किलो मिठाई के 400 पैकेट बांटे गए। फल-सब्जी, मिट्टी के दीये, फूल, रंगोली और सजावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों को मिठाई देकर दीपावली की शुभकामनाएं दी गईं। ब्लॉक अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने कहा कि छोटे व्यापारियों के साथ त्योहार की खुशियां बांटना इस पहल का उद्देश्य है। विधायक विपिन जैन सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान लोगों से स्थानीय दुकानदारों से खरीदारी करने और ट्रैफिक जाम से बचने के लिए कार के बजाय दोपहिया वाहनों से बाजार आने की अपील भी की गई।