बैतूल नगर: बैतूल गांधी चौक को मिलेगा नया स्वरूप, महानगरों की तर्ज पर होगी आधुनिक अंडरग्राउंड पार्किंग
बैतूल कोठीबाजार स्थित गांधी चौक के निरीक्षण के दौरान बैतूल विधायक एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वहां की सबसे बड़ी समस्या पार्किंग का विस्तृत अध्ययन कर समाधान के निर्देश दिए। व्यस्ततम बाजार क्षेत्र होने के चलते यहां पार्किंग की समस्या को समाप्त करना अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अंडरग्राउंड पार्किंग एवं विशाल शेड निर्माण किया जाएगा