➡️ ग्रामीणों ने कठपुतली के खेल से जानी वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की कहानी
➡️ ग्राम पंचायत घाट पिपरिया में आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम
➡️ मतदाता सूची में सुधार का आखिरी मौका, 25 जून दोपहर 3 बजे तक ही होंगे दावे-आपत्तियां
मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार बैतूल जिले में एक अनूठा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम ग्राम पंचायत घाट पिपरिया में आयोजित किया गया। आयोग की ब्रांड एंबेसडर सारिका घारू के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और सुधार करवाने का संदेश दिया। राज्यत निर्वाचन आयोग के आयुक्त श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, सचिव श्री दिनेश श्रीवास्तव तथा बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के मार्गदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पारंपरिक पपेट शो रहा, जिसने स्थानीय भाषा में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की कहानी को बेहद रोचक अंदाज में पेश किया। मौके पर मौजूद सारिका घारू ने नागरिकों का भ्रम दूर करते हुए स्पष्ट किया कि यह लोकसभा या विधानसभा वाली सूची नहीं है। यह आपके गांव की पंचायत और शहर के नगर निकाय चुनावों की सूची है। इसलिए विधानसभा सूची में नाम होने के बावजूद नागरिक इस स्थानीय सूची में अपना नाम दोबारा जरूर जांचें।
उन्होंने बताया कि जो युवा 1 जनवरी 2026 को या उससे पहले 18 वर्ष के हो चुके हैं, वे तुरंत अपना नाम जुड़वाएं। मतदाता सूची में नाम, लिंग या पते की त्रुटियों को सुधरवाने की अंतिम तिथि 25 जून को दोपहर 3 बजे तक ही है।
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#बैतूल
#betul
2 views | Betul, Madhya Pradesh | Jun 24, 2026