Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews

एक गलत क्लिक और खाली हो सकता है आपका बैंक अकाउंट! बैतूल पुलिस का SAFE CLICK–2026 अभियान शुरू”sp ने दी जानकारी ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी फ्रॉड, क्यूआर स्कैम और डिजिटल अरेस्ट जैसे बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ अब बैतूल पुलिस ने बड़ा अभियान शुरू किया है। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार जिला पुलिस बैतूल द्वारा 24 जून 2026 से 8 जुलाई 2026 तक SAFE CLICK–2026 साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।बुधवार सुबह 11 बजे पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जानकारी देते हुए जिलेवासियों से अपील की है कि वे इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय पूरी सतर्कता बरतें। किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें, समझें और उसकी सत्यता जांचें। किसी के साथ ओटीपी, बैंकिंग जानकारी या निजी डेटा साझा न करें। अभियान के दौरान जिलेभर में नागरिकों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों की जानकारी दी जाएगी, ताकि लोग जागरूक होकर खुद को और अपने परिवार को ऑनलाइन ठगी से सुरक्षित रख सकें। यदि आप किसी साइबर अपराध का शिकार होते हैं, तो तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें या National Cyber Crime Reporting Portal⁠� पर शिकायत दर्ज करें। याद रखिए— “सोचें, समझें, फिर क्लिक करें”, क्योंकि आपकी सतर्कता ही आपकी सबसे बड़ी साइबर सुरक्षा है। #SafeClick2026 #BetulPolice #CyberAwareness #साइबर_सुरक्षा #सोचें_समझें_फिर_क्लिक_करें #CyberHelpline1930 #OnlineFraudAlert #DigitalSafety #MPPolice #Betul #CyberJagrukta #StaySafeOnline #SafeClick2026 #CyberAwareness #CyberSafety #ThinkBeforeYouClick #StopCyberFraud #CyberCrimeAlert #DigitalSafety #OnlineFraudAlert #CyberSecurity #StaySafeOnline #BetulPolice #Betul #MadhyaPradeshPolice #MPPolice #CyberJagrukta #SafeBetul #CyberSecureMP #साइबर_सुरक्षा #CyberSafeRahoBetul #SafeClick2026 #BetulPolice #MPPolice #CyberAwareness #Dial1930

Betul Nagar, Betul | Jun 24, 2026

MORE NEWS

24 घंटे में शिकंजा: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी को परतवाड़ा से दबोचा

बैतूल। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ला खड़ा किया। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई में फरार आरोपी को महाराष्ट्र के परतवाड़ा क्षेत्र से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली बैतूल में 22 जून 2026 को पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सतीश उर्फ छोटू सिरसाम (23 वर्ष), निवासी ग्राम हिवरखेड़ी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 525/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल), 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र के परतवाड़ा क्षेत्र से आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर 23 जून 2026 को उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सराहनीय पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, प्रधान आरक्षक अजय भलावी, आरक्षक उज्जवल दुबे, आरक्षक ओंमकार तथा आरक्षक पंकज (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका
#BetulPolice #Betul #MPPolice #JusticeForVictim #POCSOAct #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #MadhyaPradesh #BetulNews #LawAndOrder

24 घंटे में शिकंजा: नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी महाराष्ट्र से गिरफ्तार, भेजा गया जेल कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, फरार आरोपी को परतवाड़ा से दबोचा बैतूल। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में ला खड़ा किया। पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई त्वरित कार्रवाई में फरार आरोपी को महाराष्ट्र के परतवाड़ा क्षेत्र से पकड़कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली बैतूल में 22 जून 2026 को पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी सतीश उर्फ छोटू सिरसाम (23 वर्ष), निवासी ग्राम हिवरखेड़ी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 525/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(2)(m), 65(1), 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(एल), 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में कोतवाली पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार होने की फिराक में था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए महाराष्ट्र के परतवाड़ा क्षेत्र से आरोपी को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। इसके बाद विधिवत गिरफ्तारी कर 23 जून 2026 को उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सराहनीय पुलिस टीम इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सरयाम, प्रधान आरक्षक अजय भलावी, आरक्षक उज्जवल दुबे, आरक्षक ओंमकार तथा आरक्षक पंकज (साइबर सेल) की महत्वपूर्ण भूमिका #BetulPolice #Betul #MPPolice #JusticeForVictim #POCSOAct #CrimeNews #BreakingNews #PoliceAction #MadhyaPradesh #BetulNews #LawAndOrder

Betul Nagar, Betul | Jun 24, 2026

खुशियों की महफ़िल सजती रहे, हर पल आपका आबाद रहे,
ज़िंदगी में आपके कभी कोई ग़म न आए, हमेशा लबों पर मुस्कान रहे।
उम्र का हर एक साल आपको कामयाबी की नई बुलंदियों पर ले जाए!
​भाई राहुल अंबुलकर (टेक्निकल एडिटर, दैनिक ताप्ती दर्शन डिजिटल) को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं! 🎉🎂
​ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, समृद्ध और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें।
​✍️ शुभेच्छु:
नितिन अग्रवाल (जिला ब्यूरो)
साधना प्लस न्यूज़, ताप्ती दर्शन समाचार, टुडे व्‍वाइस न्यूज़, बैतूल स्टेटस परिवार।

#HappyBirthdayRahul #RahulAmbulkar #BirthdayBoy #ViralPost #TrendingNow #BirthdayWishes #ExplorePage #DailyVibes
#TaptiDarshan #SadhanaPlusNews #NewsTodayVoice #BetulStatus #MediaLife #TechnicalEditor #JournalismLife #NitinAgarwal #BetulMedia

खुशियों की महफ़िल सजती रहे, हर पल आपका आबाद रहे, ज़िंदगी में आपके कभी कोई ग़म न आए, हमेशा लबों पर मुस्कान रहे। उम्र का हर एक साल आपको कामयाबी की नई बुलंदियों पर ले जाए! ​भाई राहुल अंबुलकर (टेक्निकल एडिटर, दैनिक ताप्ती दर्शन डिजिटल) को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं! 🎉🎂 ​ईश्वर से यही प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ, समृद्ध और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहें। ​✍️ शुभेच्छु: नितिन अग्रवाल (जिला ब्यूरो) साधना प्लस न्यूज़, ताप्ती दर्शन समाचार, टुडे व्‍वाइस न्यूज़, बैतूल स्टेटस परिवार। #HappyBirthdayRahul #RahulAmbulkar #BirthdayBoy #ViralPost #TrendingNow #BirthdayWishes #ExplorePage #DailyVibes #TaptiDarshan #SadhanaPlusNews #NewsTodayVoice #BetulStatus #MediaLife #TechnicalEditor #JournalismLife #NitinAgarwal #BetulMedia

Betul Nagar, Betul | Jun 24, 2026

सुलगता सवाल: लखनऊ हादसे के बाद क्या जागेगा बैतूल प्रशासन? बिना एनओसी और सेफ्टी के चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कब होगी कार्रवाई?

बैतूल। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अवैध बिल्डिंग में बेसमेंट और कोचिंग सेंटर की लापरवाही के चलते 15 मासूम छात्रों की जान चली गई। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस खौफनाक हादसे से मध्य प्रदेश और विशेष रूप से हमारा बैतूल जिला प्रशासन कोई सबक लेगा? क्या बैतूल में किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है, या समय रहते मासूमों की जिंदगी की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे?
बैतूल में भी मंडरा रहा है खतरा: नियमों को ताक पर रख कर चल रही हैं मल्टियां
अगर बैतूल शहर की बात करें, तो यहाँ भी गंज, कोठी बाजार और मुख्य मार्गों पर दर्जनों ऐसे कोचिंग संस्थान, स्कूल और सार्वजनिक मल्टियां हैं, जो सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा रही हैं।
सुरक्षा के नाम पर शून्य: कई नामचीन कोचिंग सेंटर तंग गलियों में, बिना फायर एनओसी (Fire NOC) और बिना इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) के धड़ल्ले से चल रहे हैं।
मौत के कुएं बने बेसमेंट: कई बहुमंजिला इमारतों के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां या क्लासरूम संचालित हो रहे हैं, जहाँ जलभराव या शार्ट सर्किट होने पर भागने का कोई रास्ता तक नहीं है।
बिना राजनीतिक दबाव के हो तत्काल एक्शन
लखनऊ जैसी खौफनाक वारदात बैतूल या मध्य प्रदेश के किसी अन्य हिस्से में दोबारा न हो, इसके लिए शासन और जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनानी होगी। अक्सर देखा जाता है कि रसूखदारों और राजनीतिक संरक्षण के कारण इन अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है। जनता की मांग है कि बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे संस्थानों पर बिना किसी राजनीतिक भेदभाव और दबाव के तत्काल ताला जड़ा जाए।
प्रशासन से सीधे 4 चुभते सवाल:
फायर ऑडिट कहाँ है? बैतूल नगर पालिका और जिला प्रशासन ने शहर की तंग गलियों में चल रहे कोचिंग सेंटरों का आखिरी बार फायर ऑडिट कब किया था?
इमरजेंसी एग्जिट क्यों नहीं? क्या प्रशासन को नहीं दिखता कि सैकड़ों बच्चे जिन कमरों में पढ़ रहे हैं, वहाँ अंदर जाने और बाहर आने का सिर्फ एक ही संकरा रास्ता है?
बेसमेंट का अवैध उपयोग क्यों? नियमों के खिलाफ जाकर बेसमेंट में कोचिंग और दफ्तर कैसे संचालित हो रहे हैं?
हादसे का इंतजार क्यों? क्या बैतूल प्रशासन लखनऊ जैसी किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही नींद से जागेगा?
अब अभियान नहीं, परमानेंट एक्शन की जरूरत
अब समय आ गया है कि मध्य प्रदेश सरकार और बैतूल कलेक्टर तत्काल एक संयुक्त टीम (राजस्व, पुलिस और नगर पालिका) का गठन करें। दिखावे के लिए दो-चार दिन का अभियान चलाने के बजाय एक स्थायी गाइडलाइन लागू होनी चाहिए। हर उस स्कूल, कोचिंग और सार्वजनिक स्थान को सील किया जाना चाहिए जिसके पास वैध फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट और एग्जिट रूट नहीं है।
वक्त रहते अगर बैतूल प्रशासन ने कड़े कदम नहीं उठाए, तो लापरवाही की यह मूक सहमति किसी दिन बड़े हादसे को आमंत्रण देगी। नौनिहालों की जिंदगी से बढ़कर कोई राजनीति या रसूख नहीं हो सकता।
#Betul #MadhyaPradesh #StudentSafetyFirst #CoachingSafety #BetulAdministration #SaveOurStudents #ViralNews #BetulNews #ZeroTolerance

सुलगता सवाल: लखनऊ हादसे के बाद क्या जागेगा बैतूल प्रशासन? बिना एनओसी और सेफ्टी के चल रहे कोचिंग संस्थानों पर कब होगी कार्रवाई? बैतूल। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अवैध बिल्डिंग में बेसमेंट और कोचिंग सेंटर की लापरवाही के चलते 15 मासूम छात्रों की जान चली गई। इस हृदय विदारक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस खौफनाक हादसे से मध्य प्रदेश और विशेष रूप से हमारा बैतूल जिला प्रशासन कोई सबक लेगा? क्या बैतूल में किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जा रहा है, या समय रहते मासूमों की जिंदगी की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे? बैतूल में भी मंडरा रहा है खतरा: नियमों को ताक पर रख कर चल रही हैं मल्टियां अगर बैतूल शहर की बात करें, तो यहाँ भी गंज, कोठी बाजार और मुख्य मार्गों पर दर्जनों ऐसे कोचिंग संस्थान, स्कूल और सार्वजनिक मल्टियां हैं, जो सुरक्षा मानकों की धज्जियां उड़ा रही हैं। सुरक्षा के नाम पर शून्य: कई नामचीन कोचिंग सेंटर तंग गलियों में, बिना फायर एनओसी (Fire NOC) और बिना इमरजेंसी एग्जिट (आपातकालीन निकास) के धड़ल्ले से चल रहे हैं। मौत के कुएं बने बेसमेंट: कई बहुमंजिला इमारतों के बेसमेंट में व्यावसायिक गतिविधियां या क्लासरूम संचालित हो रहे हैं, जहाँ जलभराव या शार्ट सर्किट होने पर भागने का कोई रास्ता तक नहीं है। बिना राजनीतिक दबाव के हो तत्काल एक्शन लखनऊ जैसी खौफनाक वारदात बैतूल या मध्य प्रदेश के किसी अन्य हिस्से में दोबारा न हो, इसके लिए शासन और जिला प्रशासन को तत्काल प्रभाव से 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनानी होगी। अक्सर देखा जाता है कि रसूखदारों और राजनीतिक संरक्षण के कारण इन अवैध बिल्डिंगों पर कार्रवाई ठंडे बस्ते में डाल दी जाती है। जनता की मांग है कि बच्चों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने वाले ऐसे संस्थानों पर बिना किसी राजनीतिक भेदभाव और दबाव के तत्काल ताला जड़ा जाए। प्रशासन से सीधे 4 चुभते सवाल: फायर ऑडिट कहाँ है? बैतूल नगर पालिका और जिला प्रशासन ने शहर की तंग गलियों में चल रहे कोचिंग सेंटरों का आखिरी बार फायर ऑडिट कब किया था? इमरजेंसी एग्जिट क्यों नहीं? क्या प्रशासन को नहीं दिखता कि सैकड़ों बच्चे जिन कमरों में पढ़ रहे हैं, वहाँ अंदर जाने और बाहर आने का सिर्फ एक ही संकरा रास्ता है? बेसमेंट का अवैध उपयोग क्यों? नियमों के खिलाफ जाकर बेसमेंट में कोचिंग और दफ्तर कैसे संचालित हो रहे हैं? हादसे का इंतजार क्यों? क्या बैतूल प्रशासन लखनऊ जैसी किसी बड़ी अनहोनी के बाद ही नींद से जागेगा? अब अभियान नहीं, परमानेंट एक्शन की जरूरत अब समय आ गया है कि मध्य प्रदेश सरकार और बैतूल कलेक्टर तत्काल एक संयुक्त टीम (राजस्व, पुलिस और नगर पालिका) का गठन करें। दिखावे के लिए दो-चार दिन का अभियान चलाने के बजाय एक स्थायी गाइडलाइन लागू होनी चाहिए। हर उस स्कूल, कोचिंग और सार्वजनिक स्थान को सील किया जाना चाहिए जिसके पास वैध फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट और एग्जिट रूट नहीं है। वक्त रहते अगर बैतूल प्रशासन ने कड़े कदम नहीं उठाए, तो लापरवाही की यह मूक सहमति किसी दिन बड़े हादसे को आमंत्रण देगी। नौनिहालों की जिंदगी से बढ़कर कोई राजनीति या रसूख नहीं हो सकता। #Betul #MadhyaPradesh #StudentSafetyFirst #CoachingSafety #BetulAdministration #SaveOurStudents #ViralNews #BetulNews #ZeroTolerance

Betul Nagar, Betul | Jun 24, 2026

बैतूल पुलिस का बड़ा एक्शन: पानी पिलाने के विवाद में कर दी थी हत्या, भैसदेही पुलिस ने चंद घंटों में तीनों आरोपियों को दबोचा!
"अपराध का काउंटडाउन शुरू: कानून को हाथ में लेने वालों को बैतूल पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।"
बैतूल (भैसदेही)। जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के कड़े रुख और निर्देशन में भैसदेही पुलिस ने ग्राम जूनापानी में हुई अंधी हत्या की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। बहू को लेने गए परिवार पर हमला कर युवक की जान लेने वाले तीन सगे आरोपियों को पुलिस ने बेड़ियों में जकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
🔥 क्या थी वारदात? (क्राइम इनसाइड स्टोरी)
तारीख 21 जून: मरामझिरी निवासी फरियादी प्रवीण मरकाम अपने बेटे की ससुराल (ग्राम जूनापानी) बहू को विदा कराने गए थे।
विवाद की वजह: वहां सिर्फ 'पानी पिलाने' जैसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
खूनी संघर्ष: ससुराल पक्ष के लोगों ने आव देखा न ताव और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 25 वर्षीय युवक आकाश मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
⚡ पुलिस का क्विक एक्शन:
हत्या की खबर मिलते ही एएसपी श्री कमलेश खरपुसे और एसडीओपी श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम एक्टिव हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नए कानून की धारा 103(1) BNS (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को चंद घंटों में दबोच लिया।
👥 गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली:
सुनील पिता बुद्धु वाडिवा (उम्र 47 वर्ष)
अनिल पिता बुध्देसिंह वाडिवा (उम्र 40 वर्ष)
शिवम पिता सुनील वाडिवा (उम्र 21 वर्ष)
(सभी निवासी: ग्राम जूनापानी, भैसदेही)
👏 भैसदेही पुलिस की जांबाज टीम:
इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में भैसदेही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, उप निरीक्षक जयवंती श्रवणकर, प्रधान आरक्षक पंजाबराव परते, आरक्षक नारायण जाट, मनोज, तनवीर, सोनू कुमार, सुनील इवनाती, नरेन्द्र एवं महिला आरक्षक जिया की मुख्य भूमिका रही।
📢 बैतूल पुलिस की जनअपील: आपसी या पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप न दें। कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस (डायल 112) की मदद लें।
#BetulPolice #BhaisdehiCrime #MurderCaseSolved #BetulNews #MPPolice #ActionNews

बैतूल पुलिस का बड़ा एक्शन: पानी पिलाने के विवाद में कर दी थी हत्या, भैसदेही पुलिस ने चंद घंटों में तीनों आरोपियों को दबोचा! "अपराध का काउंटडाउन शुरू: कानून को हाथ में लेने वालों को बैतूल पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे।" बैतूल (भैसदेही)। जिला पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र जैन के कड़े रुख और निर्देशन में भैसदेही पुलिस ने ग्राम जूनापानी में हुई अंधी हत्या की गुत्थी को महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। बहू को लेने गए परिवार पर हमला कर युवक की जान लेने वाले तीन सगे आरोपियों को पुलिस ने बेड़ियों में जकड़कर कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उन्हें जेल भेज दिया गया है। 🔥 क्या थी वारदात? (क्राइम इनसाइड स्टोरी) तारीख 21 जून: मरामझिरी निवासी फरियादी प्रवीण मरकाम अपने बेटे की ससुराल (ग्राम जूनापानी) बहू को विदा कराने गए थे। विवाद की वजह: वहां सिर्फ 'पानी पिलाने' जैसी मामूली बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। खूनी संघर्ष: ससुराल पक्ष के लोगों ने आव देखा न ताव और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में 25 वर्षीय युवक आकाश मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। ⚡ पुलिस का क्विक एक्शन: हत्या की खबर मिलते ही एएसपी श्री कमलेश खरपुसे और एसडीओपी श्री भूपेन्द्र सिंह मौर्य के मार्गदर्शन में विशेष टीम एक्टिव हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नए कानून की धारा 103(1) BNS (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया और घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को चंद घंटों में दबोच लिया। 👥 गिरफ्तार आरोपियों की कुंडली: सुनील पिता बुद्धु वाडिवा (उम्र 47 वर्ष) अनिल पिता बुध्देसिंह वाडिवा (उम्र 40 वर्ष) शिवम पिता सुनील वाडिवा (उम्र 21 वर्ष) (सभी निवासी: ग्राम जूनापानी, भैसदेही) 👏 भैसदेही पुलिस की जांबाज टीम: इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में भैसदेही थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सातनकर, उप निरीक्षक आशीष कुमरे, उप निरीक्षक जयवंती श्रवणकर, प्रधान आरक्षक पंजाबराव परते, आरक्षक नारायण जाट, मनोज, तनवीर, सोनू कुमार, सुनील इवनाती, नरेन्द्र एवं महिला आरक्षक जिया की मुख्य भूमिका रही। 📢 बैतूल पुलिस की जनअपील: आपसी या पारिवारिक विवादों को हिंसा का रूप न दें। कानून हाथ में लेने के बजाय पुलिस (डायल 112) की मदद लें। #BetulPolice #BhaisdehiCrime #MurderCaseSolved #BetulNews #MPPolice #ActionNews

Betul Nagar, Betul | Jun 24, 2026