जेसीबी से हटाया शासकीय रास्ते पर किया गया अतिक्रमण
पोरसा, ।
तहसील पोरसा के ग्राम पृथ्वीपुरा में राजस्व विभाग की टीम ने शासकीय रास्ते पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटा दिया। यह कार्रवाई तहसीलदार पोरसा के आदेश के पालन में राजस्व एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त उपस्थिति में संपन्न हुई।
जानकारी के अनुसार, पूर्व में सीमांकन की कार्रवाई एवं न्यायालयीन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सर्वे क्रमांक 18 स्थित शासकीय मार्ग पर अतिक्रमण पाया गया था। इसके बाद तहसीलदार द्वारा राजस्व अधिकारियों एवं पटवारियों का दल गठित कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश जारी किए गए थे।
निर्धारित कार्रवाई के तहत राजस्व अमला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचा और जेसीबी मशीन से शासकीय रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर व्यवस्था बनाए रखी। अतिक्रमण हटने से शासकीय मार्ग पुनः आमजन