10 साल से कच्चे रास्ते की मार: दलदल में तब्दील सड़क से वार्ड 11 के लोग परेशान, बच्चों का स्कूल जाना हुआ मुश्किल
मुरैना जिले की पोरसा तहसील अंतर्गत नगर पालिका पोरसा के वार्ड क्रमांक 11 स्थित शंकर कुआं वाली गली के रहवासी वर्षों से बदहाल सड़क की समस्या झेल रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गली में करीब 150 परिवार पिछले 10 वर्षों से निवास कर रहे हैं, लेकिन आज तक उन्हें पक्की सड़क की सुविधा नहीं मिल सकी है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार गली तक पहुंचने के लिए केवल एक कच्चा रास्ता है। बताया गया कि इस सड़क के निर्माण का ठेका राकेश शर्मा को दिया गया था। जनवरी महीने में सड़क पर मिट्टी तो डलवा दी गई, लेकिन निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ा। लगातार बारिश के कारण वही मिट्टी अब दलदल में बदल चुकी है, जिससे लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया है।
रहवासियों का कहना है कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है। कीचड़ और दलदल के कारण बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच �