10 साल से कच्ची सड़क का दर्द: दलदल में फंसी वार्ड 11 की गली, स्कूली बच्चों और रहवासियों का निकलना हुआ मुश्किल
पोरसा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 11 स्थित शंकर कुआं वाली गली में करीब 150 परिवार पिछले 10 वर्षों से पक्की सड़क का इंतजार कर रहे हैं। जनवरी में सड़क पर मिट्टी डाली गई थी, लेकिन निर्माण अधूरा छोड़ दिया गया। बारिश के बाद सड़क दलदल में बदल गई है, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का आवागमन मुश्किल हो गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका और जिला प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है।