प्रेम संबंध में असफलता की आशंका, महिला और युवक की मौत से गांव में सनसनी।
मुरैना। बागचीनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंदगांगोली के आम का पुरा गांव में एक महिला और युवक की मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में रिश्ते में चाची-भतीजे लगते थे। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, रामलखन (27) पुत्र बहादुर जाटव और मीना जाटव (45) पत्नी दाताराम जाटव, निवासी आम का पुरा, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों ने अलग-अलग स्थानों पर अपनी जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
प्रारंभिक तौर पर मामला प्रेम संबंध से जुड़ा होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।