शिवहर: शिवहर में साइबर थाना पुलिस द्वारा विभिन्न एटीएम का भौतिक निरीक्षण किया गया
शिवहर साईबर थाना द्वारा शिवहर जिलान्तर्गत शहर के सभी ATM का भौतिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में लोगो से अपील कि गई कि ATM मशीन का सावधानीपूर्वक उपयोग कैसे किया जाए एवं एटीएम में लगे अनवांटेड नंबर्स का उपयोग न करने की अपील की गई।