शिवहर: कमरौली पंचायत में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत डीएम ने दो मतदान केंद्रों का भ्रमण किया
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय द्वारा मंगलवार दोपहर 03 बजे भारत विशेष गहण पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम के अंतर्गत पिपराही प्रखण्ड क्षेत्र के कमरौली में पहुंचकर भ्रमण किया है. उन्होंने बताया है कि मतदान केंद्र संख्या 139 और 140 पर भ्रमण किया है. इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में आम जनता को विस्तार से जानकारी दी गई है एवं जन जागरूकता फैलाई गई है।