शिवहर: पुलिस लाइन में एसपी ने 110 नवनियुक्त सिपाहियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा शिवहर पुलिस लाइन केंद्र में मंगलवार शाम 07 बजे 110 नए सिपाहियों को नियुक्ति पत्र दिया है. एसपी ने बताया कि 56 महिला व 54 पुरुष सिपाही को नियुक्ति पत्र दिया गया है. नियुक्ति पत्र देने के बाद सभी सिपाहियों को अनुशासन का पाठ पढ़ाया है. वहीं बताया कि 14 जुलाई से सभी को ट्रेनिंग पर भेज दिया जाएगा और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गयी है।