बिहार में पुलिस की गश्ती गाड़ी अब कानून व्यवस्था की निगरानी के बजाय सोशल मीडिया पर कंटेंट बनाने का अड्डा बनती नजर आ रही है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो युवतियां पुलिस की गश्ती गाड़ी के सामने भोजपुरी गाने पर डांस करती दिखाई दे रही हैं। वहीं, वीडियो में दरोगा जी भी मौजूद नजर आ रहे हैं, जो युवतियों के साथ इस पूरे नजारे का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की कार्यशैली और सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
आखिर पुलिस की गश्ती गाड़ी का इस्तेमाल इस तरह वीडियो बनाने के लिए किया जा रहा है, तो क्या यह पुलिस की जिम्मेदारी और अनुशासन के अनुरूप है?