रोहतास जिले में ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, सड़क निर्माण कार्यों की स्थिति का आकलन करने तथा लोगों को बेहतर एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 29.10.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के निर्देश पर जिले में व्यापक स्तर पर सड़क गुणवत्ता जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के ग्रामीण कार्य विभाग के चारों प्रमंडलों के अंतर्गत आने वाली कुल 791 सड़कों की गुणवत्ता का जायजा लिया गया।
जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित इस जांच अभियान में जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ संबंधित अभियंताओं द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सड़कों की स्थिति का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ग्रामीण कार्य विभाग के चारों प्रमंडलों के अंतर्गत आने वाली सड़कों की गुणवत्ता का आकलन करने के उद्देश्य से निरीक्षण कार्य किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित एवं संचालित सड़कों की वास्तविक स्थिति की जानकारी प्राप्त करना तथा सड़क गुणवत्ता से संबंधित आवश्यक तथ्यों को संकलित करना है।
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें आवागमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, व्यापार एवं अन्य आवश्यक सेवाओं तक पहुंच का प्रमुख माध्यम हैं। ऐसे में सड़कों की गुणवत्ता बनाए रखना और उनके निर्माण एवं रखरखाव से संबंधित कार्यों की नियमित निगरानी करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से जिला पदाधिकारी द्वारा जिले की ग्रामीण सड़कों की गुणवत्ता की जांच के लिए संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं को आवश्यक निर्देश दिए गए।
निर्देश के आलोक में गठित निरीक्षण व्यवस्था के तहत संबंधित अधिकारियों एवं अभियंताओं द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित सड़कों का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के उपरांत संबंधित पदाधिकारियों एवं अभियंताओं द्वारा जांच से संबंधित रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिला पदाधिकारी द्वारा जांच रिपोर्ट को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की गयी। संबंधित पदाधिकारियों को कल तक सभी जांच रिपोर्ट तैयार करने का निर्देश दिए गए।
जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा विकास कार्यों की नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क गुणवत्ता जांच का यह अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
#IPRD
#BiharGovernment
#PublicService
#RWD
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Road Construction Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Oct 29, 2026