मड़ावरा: डोगरा कला में अवैध शराब बेचने से मना करने पर 3 लोगों ने मां-बेटे की लाठी-डंडे से की मारपीट
डोगरा कला में अवैध शराब बेचने से मना करने पर 3 लोगों ने मां बेटे की लाठी डंडे से मारपीट कर दी। पीड़ित ने बुधवार की शाम 6 बजे बताया है कि जब उसने अवैध शराब बेचने के लिए मना किया तो 3 लोगों ने उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट करने लगे।जब मां बचाने आयी तो माँ के साथ भी मारपीट की। इसके बाद पीड़ितों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मड़ावरा में लाया गया।