कटंगी: आईपीएल मैच में सट्टा लगवाते 2 आरोपियों को कटंगी पुलिस ने किया गिरफ्तार, एक अन्य आरोपी फरार
कटंगी थाना क्षेत्र में पुलिस ने आईपीएल मैच में सट्टा के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर आईपीएल सट्टा खिलाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं इस पूरे मामले में एक आरोपी फरार है। जिसकी पुलिस को तलाश है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 1 कार, 02 मोबाईल फोन और कुछ नगदी रकम जब्त की है।