कटंगी: कलेक्टर ने नगर परिषद कटंगी में पीएम आवास योजना की जांच के लिए गठित किया जांच दल
नगर परिषद कटंगी में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में हितग्राहियों की राशि में हेर-फेर कर कथित तौर पर बड़ा घोटाला किया गया है। वर्ष 2018-19 से लेकर अब तक के कई हितग्राहियों को तीसरी किस्त नहीं मिल पाई है। इस पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने एक जांच दल का गठन किया गया। दल में जनपद पंचायत कटंगी के 18 सदस्य शामिल है।