कटंगी: जनपद पंचायत कटंगी के सामने लावारिस हालत में घूमते मिली युवती, महिलाओं ने पुलिस के किया सुपुर्द
गुरूवार की देर रात जनपद पंचायत कार्यालय के सामने मुख्य सड़क पर करीब 21 वर्षीय युवती को लावारिस स्थिती में घूमते हुए कटंगी शहर के वार्ड क्रमांक 05 की कुछ महिलाओं ने देखा। जिसके बाद महिलाओं ने युवती को रात्रि में ही पुलिस के पास पहुंचाया। किन्तु थाने में महिला बल नहीं होने के कारण पुलिस ने युवती को रात्रि में महिलाओं के पास ही सुरक्षित रखने को कहा।