कटंगी: उजाड़बोपली पुलिया के निर्माण में बरती जा रही धांधली, भाजपा नेता सह पूर्व जनपद सदस्य ने लगाया आरोप
कटंगी से लालबर्रा रोड़ पर स्थित उजाड़बोपली में बाक्स क्लवर्ट पुलिया का निर्माण कार्य इन दिनों प्रगतिरत है। 3 करोड़ 43 लाख 57 हजार रुपए की राशि से पुलिया का निर्माण होना है। 24 दिसंबर 2023 को तत्कालीन सांसद डॉ ढाल सिंह बिसेन, विधायक गौरव सिंह पारधी और जिला पंचायत अध्यक्ष सम्राट सिंह सरस्वार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने पुलिया के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया था।