कटंगी: कटंगी बस स्टैंड के पास अनियंत्रित होकर खुली नाली में घुसी कार, बाल-बाल बचा चालक
बस स्टेण्ड के पास लालबर्रा रोड़ की तरफ जाने वाले सड़क मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खुली नाली में घुस गई। जिसे काफी मुश्किलों के बाद जैसे-तैसे कर निकाला गया। गनीमत की बात यह रही कि कार की स्पीड बहुत अधिक नहीं होने के कारण चालक बाल-बाल बच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस नाली में कार घुसी है। इसके पहले भी वहां इस तरह के सड़क हादसे होते रहे हैं।