सारिगाड़ के पास भारी भूस्खलन, NH-507 और कंडारी लिंक रोड बंद
उत्तरकाशी। सारिगाड़ के पास किमी 57+900 पर भारी भूस्खलन होने से सड़क मार्ग बाधित हो गया है। भूस्खलन के चलते NH-507 देहरादून , विकासनगर ,मसूरी ,हर्बर्टपुर-बड़कोट मोटर मार्ग के साथ ही सारिगाड़-कंडारी लिंक रोड भी बंद हो गई है।
भूस्खलन के कारण दोनों मार्गों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। मार्ग को खोलने के लिए संबंधित विभाग की ओर से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार जल्दी मार्ग खोलने का लक्ष्य रखा गया
यात्रियों और वाहन चालकों से मार्ग खुलने तक सावधानी बरतने तथा आवश्यक होने पर वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की गई है।