फर्रुखाबाद: खेत से घर आते समय युवती को सांप ने काटा, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव कड़क्का में खेत से घर आते समय 21 वर्षीय शिल्पी पुत्री ब्रजकिशोर पाल को सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई आनन फानन में परिजनों ने युवती को डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराय। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने बताया कि सर्पदंस की शिकार युवती को लाया गया है। जिसे भर्ती कर डॉक्टर की निगरानी में रखा गया है