टाउन थाना क्षेत्र के नीमा रंग में तीसरी कक्षा की छात्रा शाहिना की हत्या के एक सप्ताह बाद भी पुलिस किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। घटना के बाद से परिजनों में आक्रोश है। मृतका की मां ने शुक्रवार 12 बजे को एसपी से मुलाकात कर हत्याकांड में शामिल आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने दोषियों को कड़ी सजा देते हुए फांसी देने की गुहार लगाई।