भिवानी: जिला पुलिस भिवानी ने स्पेशल अभियान, ऑपरेशन आक्रमण -9 के तहत चलाया सर्च अभियान।
पुलिस द्वारा जिलेभर में अनैतिक गतिविधियों के संबंध में विशेष चैकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 198 बोतल देशी, 09 बोतल शराब हथकड, 05 बोतल शराब अंग्रेजी, 20 ग्राम गांजा, 41,140 रुपए जुआ अधिनियम के तहत बरामद किए गए वहीं 09 उदघोषित आरोपियों को गिरफ्तार कर कुल 40 आरोपितों को किया गिरफ्तार।