भिवानी: थाना शहर पुलिस भिवानी ने चारा मंडी से सरसों के कट्टे चोरी करने के मामले एक और आरोपी को किया गिरफ्तार।
थाना शहर पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बतलाया कि उन्होंने चारा मंडी भिवानी में सरसों खरीद कर रखी हुई है। क्रेटा गाड़ी सवार तीन लड़के उनके सरसों के कट्टों को चोरी करके ले गए। जो इस शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत अभियोग थाना शहर भिवानी में दर्ज किया था इस मामले में पुलिस ने दुसरे आरोपी को पकड़ा है।