भिवानी: भिवानी एसडीएम हरबीर सिंह ने शनिवार को शहर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
एसडीएम एवं भिवानी विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के सहायक निर्वाचन अधिकारी हरबीर सिंह ने शनिवार को शहर में मतदान केंद्र 72 और 74 का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां पर जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने बूथ से संबंधित बीएलओ को मतदान केंद्रों पर बिजली, पेयजल और शौचालय आदि जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।