भिवानी: थाना सदर पुलिस भिवानी ने गांव फूलपुरा में घर में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।
थाना सदर भिवानी के अंतर्गत पुलिस चौकी खरक कला के इंचार्ज सहायक उप निरीक्षक दशरथ ने गांव फूलपुरा में घर में आग लगाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की थी। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान नरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह निवासी फूलपुरा व कपिल पुत्र सुनील निवासी फूलपुरा के रूप में हुई है।